Skip to content
Wasim Akram
Chem2Job Chem2Job

  • Home
  • Product Review
    • Mobile Review
    • Automobiles
    • TV
  • Share Market
  • Blogs
    • फिल्म जगत
    • खेल जगत
    • Football
    • Cricket
  • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
Chem2Job
Chem2Job

us attack on venezuela maduro arrest

अमेरिका के हमले के बाद Trump का बड़ा बयान, Maduro की गिरफ़्तारी और Venezuela में सत्ता परिवर्तन की आहट

Wasim Akram, January 3, 2026

अमेरीका द्वारा Venezuela पर किए गए सैन्य हमले के बाद वैश्विक राजनीति में भूचाल आ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने Mar-a-Lago से देश को सम्बोधन करते हुए कहा कि यह ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और राष्ट्रपति Nicolas Maduro को उनकी पत्नी Cilia Flores के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

Trump के मुताबिक, Maduro को एक अमेरिकी सैन्य जहाज से न्यूयॉर्क ले जाया जा रहा है, जहाँ उन पर गंभीर आपराधिक मामलों में मुकदमा चलेगा। US attack on Venezuela Maduro arrest

Trump का दावा – दूसरा हमला भी तैयार

Trump ने साफ कहा कि अगर Maduro समर्थक शासन ने किसी भी तरह का विरोध किया, तो अमेरिका दूसरा और उससे भी बड़ा हमला करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि पहला हमला इतना प्रभावी था कि Venezuela की सैन्य क्षमताएं पूरी तरह निष्क्रिय हो गई। Trump ने दावा किया कि कोई और देश इतनी तेजी और सटीकता से यह ऑपरेशन नहीं कर सकता था।

अमेरिकी आरोप क्या है?

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल Pamela Bondi के अनुसार, Maduro पर नार्को-आतंकवाद, कोकीन तस्करी, हथियार रखने और विस्फोटक उपकरणों से जुड़ी साजिशों के आरोप लगाए गए है। इन आरोपों में Maduro के करीबी सहयोगी और परिवार के सदस्य भी शामिल बताए जा रहे है।

Maria Corina Machado की एंट्री और सत्ता परिवर्तन की तयारी

Venezuela की विपक्षी नेता Maria Corina Machado ने खुलकर कहा कि वह सत्ता संभालने के लिए तैयार है। उन्होंने लिखा कि Maduro अपने “भयानक अपराधों” का जवाब देगा और अमेरिका ने कानून लागू करने का वादा निभाया है।

Trump समर्थन पर विचार

Trump ने संकेत दिया कि वह Maria Corina Machado को राजनीतिक ट्रांजिशन के लिए समर्थन देने पर विचार कर रहे है। इससे साफ है कि अमेरिका अब केवल सैन्य नहीं, बल्कि राजनीतिक दिशा भी तय करना चाहता है।

अंतर्राष्ट्रीय प्रतिक्रिया और बदता तनाव

यूरोप और रूस की चिंता

France और Denmark ने इस कार्यवाई पर चिंता जताते हुए तनाव कम करने की अपील की है। वही Russia ने इसे खुला सशस्त्र आक्रमण बताया है। Italy की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने ड्रग तस्करी के खिलाफ कार्यवाई को “वैध” बताया, लेकिन सैन्य हस्तक्षेप को सही रास्ता नहीं माना। इस पूरे घटनाक्रम ने Latin America को एक बेहद संवेदनशील मोड़ पर ला खड़ा किया है।

US attack on Venezuela Maduro arrest

MCX Stock Split के बाद शेयर में उछाल, 2.4 लाख रिटेल निवेशकों के लिए अहम खबर

Trent Alexander Arnold 2026 में Premier League लौट सकते है, लेकिन Liverpool नहीं होगा विकल्प

Blogs NewsUSA

Post navigation

Previous post
Next post

Comment

  1. Pingback: अमेरिका में छिपे Ai Datacenters की खोज, Epoch Ai ने सैटेलाइट से - Chem2Job

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Chem2Job | WordPress Theme by SuperbThemes