Skip to content
Wasim Akram
Chem2Job Chem2Job

  • Home
  • Product Review
    • Mobile Review
    • Automobiles
    • TV
  • Share Market
  • Blogs
    • फिल्म जगत
    • खेल जगत
    • Football
    • Cricket
  • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
Chem2Job
Chem2Job

Ai datacenters in America

अमेरिका में छिपे Ai Datacenters की खोज, Epoch Ai ने सैटेलाइट से खोली परतें

Wasim Akram, January 4, 2026January 4, 2026

अमेरिका में तेजी से फैल रहे Ai datacenters अब सिर्फ तकनीकी ढांचा नहीं रहे, बल्कि अर्थव्यवस्था, ऊर्जा और पर्यावरण से जुड़ा बड़ा मुद्दा बन चूका है। उन्ही पहलुओं को समझने के लिए Epoch Ai नाम की एक गैर-लाभकारी रिचर्च संस्था पूरे अमेरिका में बन रहे datacenters को खोजने में जुटी है।

यह टीम ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर सैटेलाइट इमेज, बिल्डिंग परमिट और कानूनी दस्तावेजों के आधार पर Ai datacenters in America जैसे विशाल इमारतों की जानकारी इकट्ठा कर रही है।

Datacenters क्यों बन गए है राष्ट्रीय बहस का विषय?

अमेरिका में Ai को भविष्य की रीढ़ माना जा रहा है। Silicon Valley से लेकर सरकारी स्तर तक, Ai के विकास पर अरबों डॉलर खर्च किए जा रहे है। इन datacenters को चलाने के लिए भारी मात्रा में बिजली और पानी चाहिए, जिससे स्थानीय समुदायों में चिंता बढ़ रही है। Epoch Ai का Interactive map इन शोर करने वाली और संसाधन खपत करने वाली इमारतों की जानकारी एक जगह उपलब्ध कराता है।

Meta का prometheus Datacenter

Ohio के New Albany में Meta का “Prometheus” datacenter Epoch Ai के मैप पर साफ दिखाई देता है। रिचर्च के अनुसार, इस प्रोजेक्ट पर अब तक लगभग 18 अरब डॉलर खर्च हो चूके और यह करीब 691 मेगावॉट विजली का उपयोग करता है। यह प्रोजेक्ट Meta के Ai की ओर बढ़ते फोकस को दिखाता है।

xAi और ऊर्जा का अलग रास्ता

Colossus 2 और गैस टर्बाइन

Tennessee के Memphis में xAi का Colossus 2 datacenter भी चर्चा में है। इसे पावर देने के लिए Mississippi में नेचुरल गैस टरबाइन लगाए गए है। Elon Musk के पुराने बयानों के आधार पर अनुमान है कि यहाँ करीब 1,10,000 NVIDIA GPUs काम कर रहे है।

Cooling सिस्टम से पावर का अनुमान

सैटेलाइट से दिखाने वाला सच

Epoch, Ai datacenters in America की पहचान में cooling equipment को सबसे अहम संकेत मानता है। आधुनिक Ai datacenters इतनी गर्मी पैदा करते हैं कि उनकी cooling यूनिट्स छतों और इमारतों के बाहर दिखती है। फैन की संख्या और आकार के आधार पर बिजली खपत का अनुमान लगाया जाता है, हालांकि इसमें अभी भी अनिश्चीतता बनी रहती है।

पूरी तस्वीर अभी भी अधूरी

Epoch Ai मानना है कि उसका डेटा दुनिया के कुल Ai compute का केवल 15% दिखाता है। कई छोटे datacenters अब भी नजर से बाहर है। इसके बावजूद यह पहल पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम है, क्योंकि OpenAi, Anthropic, Oracle और Amazon जैसी कंपनियों के Compute समझौते अक्सर सार्वजनिक नहीं होते। Homepage

अमेरिका के हमले के बाद Trump का बड़ा बयान, Maduro की गिरफ़्तारी और Venezuela में सत्ता परिवर्तन की आहट

Blogs NewsUSA

Post navigation

Previous post
Next post

Comment

  1. Pingback: 2026 में SUV खरीदने की सोच रहे है? Mahindra XUV 7XO के ये फीचर्स - Chem2Job

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Chem2Job | WordPress Theme by SuperbThemes