Skip to content
Wasim Akram
Chem2Job Chem2Job

  • Home
  • Product Review
    • Mobile Review
    • Automobiles
    • TV
  • Share Market
  • Blogs
    • फिल्म जगत
    • खेल जगत
    • Football
    • Cricket
  • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
Chem2Job
Chem2Job

MCX Stock split

MCX Stock Split के बाद शेयर में उछाल, 2.4 लाख रिटेल निवेशकों के लिए अहम खबर

Wasim Akram, January 2, 2026

शुक्रवार, 2 जनवरी को Multi Commodity Exchange of India यानी MCX के शेयरों में तेजी देखने को मिली। यह तेजी तब आई जब कंपनी का शेयर अपने घोषित स्टॉक Split के अनुसार adjust होकर ट्रेडिंग में आया।

MCX ने हाल ही में ऐलान किया था कि 10 रुपये Face value वाला एक शेयर अब 2 रुपये Face value वाले 5 शेयरों में बदल दिया जाएगा। यह इस कंपनी के इतिहास का पहला स्टॉक split है, जिसको लेकर निवेशकों के बीच काफी चर्चा हो रही है।

MCX Stock Split का रिकॉर्ड डेट और eligibility

MCX ने स्टॉक split के लिए रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 2 जनवरी तय की थी। इसका मतलब यह है कि जिन निवेशकों के पास गुरुवार के बाजार बंद होने तक MCX के शेयर उनके डिमैट अकाउंट में मौजूद थे, वही इस स्टॉक split के लिए पात्र होंगे।

जो निवेशक रिकॉर्ड डेट के दिन या उसके बाद शेयर खरीदेंगे, उन्हे इस स्टॉक split का फायदा नहीं मिलेगा।

Stock Split के बाद शेयर कैसे बदलते है?

अगर किसी निवेशक के पास रिकॉर्ड डेट तक MCX के 50 शेयर थे, तो 1:5 Stock split के बाद ये 50 शेयर बदलकर 250 शेयर हो जाएंगे।

हालांकि शेयरों की संख्या बढ़ेगी, लेकिन निवेश की कुल वैल्यू में कोई बदलाव नहीं होगा। शेयर की कीमत उसी अनुपात में एडजस्ट हो जाती है।

कंपनियां Stock Split क्यों करती है?

Stock split का मुख्य उद्देश्य शेयर की कीमत को कम करके उसे ज्यादा निवेशकों के लिए सुलभ बनाना होता है।

इससे छोटे निवेशक भी आसानी से शेयर खरीद पाते है। साथ ही कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी पहले जैसा ही रहता है। MCX के मामले में भी यही रणनीति अपनाई गई है।

और अधिक जानकारी के लिए CNBC TV18 पर जाए

MCX की शेयरहोल्डिंग स्ट्रक्चर

सितंबर तिमाही के अंत तक MCX में कोई भी प्रमोटर हिस्सेदारी नहीं थी। कंपनी में सबसे बड़ा हिस्सा Mutual Funds के पास है, जिनकी हिस्सेदारी 37% से ज्यादा है।

इसके अलावा Kotak Mahindra Bank के पास MCX के करीब 15% हिस्सेदारी है, जिसकी मौजूदा बाजार कीमत लगभग 8,400 करोड़ रुपये आँकी जा रही है।

रिटेल निवेशकों और शेयर पर ताजा अपडेट

Tobacco Stocks में बड़ी गिरावट के बारे में पढे

शेयर की चाल और ब्रोकरेज राय

MCX में 2.4 लाख से ज्यादा रिटेल निवेशक है, जिनकी हिस्सेदारी करीब 15.3% है। शुक्रवार को MCX का शेयर करीब 2.5% की तेजी के साथ 2,254 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। हाल ही में Morgan Stanley ने MCX को अपग्रेड करते हुए इसके टारगेट प्राइस में 66% स ज्यादा की बढ़ोतरी की है, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

Share Market mcx stockshare market

Post navigation

Previous post
Next post

Comment

  1. Pingback: Trump की धमकी: जरूरत पड़ी तो दूसरा बड़ा हमला - Chem2Job

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Chem2Job | WordPress Theme by SuperbThemes