Skip to content
Wasim Akram
Chem2Job Chem2Job

  • Home
  • Product Review
    • Mobile Review
    • Automobiles
    • TV
  • Share Market
  • Blogs
    • फिल्म जगत
    • खेल जगत
    • Football
    • Cricket
  • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
Chem2Job
Chem2Job

Trent Alexander Arnold

Trent Alexander Arnold 2026 में Premier League लौट सकते है, लेकिन Liverpool नहीं होगा विकल्प

Wasim Akram, January 2, 2026January 8, 2026

फुटबॉल जगत में Trent Alexander Arnold को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Real Madrid के राइट-बैक Trent Alexander Arnold 2026 के समर ट्रांसफर विंडो के Premier League में वापसी कर सकते है, लेकिन चौकने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में Liverpool शामिल नहीं है। इस खबर ने फूटबाल फैंस के बीच चर्चा को तेज कर दिया है।

Real Madrid में पूरी तरह सेट नहीं हो पाए Trent Alexander Arnold

Real Madrid से जुड़े एक करीबी सूत्र के अनुसार, Trent Alexander Arnold 2026 की गर्मियों में क्लब छोड़ सकते है।

27 वर्षीय इंग्लिश डिफेंडर अभी तक Real Madrid की खेल शैली में पूरी तरह ढल नहीं पाए है। इसी वजह से उनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

सीमित मौके और Adjustment की चुनौती

इस सीजन में ट्रेंट ने क्लब स्तर पर 11 मैच खेले है, जिसमें उन्होंने सिर्फ एक असिस्ट दर्ज की है। टीम के अंदर माना जा रहा है कि उन्हे और मैच खेलने की जरूरत है ताकि वह स्पेनिश फुटबॉल के सिस्टम के अनुसार खुद को ढाल सकें।

अगर आप फूटबॉल के बारे में और अधिक जानना चाहते है तो Click करे

Premier League के तीन बड़े क्लब रेस में

रिपोर्ट्स के अनुसार, Manchester City, Manchester United और Newcastle United ट्रेंट अलेक्जेंडर अर्नोल्ड को साइन करने में रुचि दिखा सकते है। बताया जा रहा है कि ये क्लब 2026 की गर्मियों में लगभग 40 मिलियन यूरो तक की पेशकश कर सकते है। Source

Liverpool क्यों नहीं है इस लिस्ट में?

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि Liverpool, जहाँ से ट्रेंट ने अपने करियर की शुरुआत की थी, इस रेस में शामिल नहीं है। माना जा रहा है कि Liverpool की मौजूदा रणनीति और Squad Planing में फिलहाल उनकी वापसी फिट नहीं बैठती।

खिलाड़ी और क्लब का रुख क्या है?

Real Madrid और Trent का भरोसा कायम

Trent Alexander Arnold खुद भी Real Madrid छोड़ना नहीं चाहते है। वही क्लब भी अभी किसी Offer पर विचार करने के मूड में नहीं है।

टीम मैनेजमेंट का मानना है कि ट्रेंट को थोड़ा और समय देना चाहिए, ताकि वह अपनी पूरी क्षमता दिखा सके। उन्होंने 2025 की गर्मियों में Real Madrid को फ्री एजेंट के तौर पर जॉइन किया था और क्लब को उनसे अभी भी बड़ी उम्मीदें है।

Football खेल जगत FootballFootball matchखेल जगत

Post navigation

Previous post
Next post

Comment

  1. Pingback: Liverpool vs Leeds United: Anfield पर मैच ड्रॉ, Heavy metal football - Chem2Job

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Chem2Job | WordPress Theme by SuperbThemes