Skip to content
Wasim Akram
Chem2Job Chem2Job

  • Home
  • Product Review
    • Mobile Review
    • Automobiles
    • TV
  • Share Market
  • Blogs
    • फिल्म जगत
    • खेल जगत
    • Football
    • Cricket
  • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
Chem2Job
Chem2Job

Liverpool vs Leeds United

Liverpool vs Leeds United: Anfield पर मैच ड्रॉ, Heavy metal football गायब

Wasim Akram, January 2, 2026January 8, 2026

Liverpool vs Leeds United का मुकाबला Anfield पर 0-0 की बराबरी पर खत्म हुआ, जिसके बाद घरेलू दर्शकों का गुस्सा साफ नजर आया। फूल-टाइम सिटी बजते ही स्टेडियम के कुछ हिस्सों से बूज सुनाई दी।

यह पहली बार था जब Liverpool FC ने Arne Slot के अंदर 0-0 ड्रॉ खेला। इस नतीजे ने यह सवाल खड़ा कर दिया कि क्या Liverpool अब भी वही ‘Heavy Metal Football’ खेल पा रहा है।

Slot Era में पहली बार निराशा

Liverpool ने मैच तो नहीं हारा और उनकी अपराजित लय 8 मैचों तक पहुँच गई, लेकिन प्रदर्शन ने फैंस को निराश किया। Liverpool vs Leeds मे रेड्स का खेल एक-तरफा और अनुमानित नजर आया। Jurgen Klopp के दूर से लेकर Slot के पहले टाइटल तक फैंस की उम्मीदें बहुत ऊंची रही है।

Leeds United की रणनीति ने किया परेशान

Leeds United के मैनेजर Daniel Farke ने 5-4-1 की सख्त रक्षात्मक रणनीति अपनाई। उन्होंने मिडफ़ील्ड को बंद रखा और Liverpool को विंग्स पर खेलने के लिए मजबूर किया। यह प्लान पूरी तरह सफल रहा। फूटबॉल से रिलेटेड पोस्ट

मौके बने लेकिन गोल नहीं

Liverpool ने मैच में 19 शॉट लगाए, लेकिन सिर्फ 4 ही टारगेट पर रहे। xG 1.96 होने के बावजूद स्कोरलाइन नहीं बदली। Jeremie Frimpong ने अपनी रफ्तार से कुछ मौके बनाए, लेकिन फाइनल पास में कमी दिखी। Home Page

Ekitike का मिस और पेनल्टी विवाद

पहले हाफ में Hugo Ekitike ओपन गोल हेडर चूक गए, बाद में बॉक्स में गिराए जाने पर पेनल्टी नहीं मिली। Slot ने कहा कि खिलाड़ी गिरते नहीं है, इसलिए VAR हस्तक्षेप नहीं कर पाता।

थकान, क्रिएटिविटी और बड़ी चिंता

पूर्व खिलाड़ी Daniel Sturridge ने कहा कि टीम थकी हुई लग रही थी क्योंकि आखिरी तीसरे हिस्से में धार नहीं दिखी। Slot ने माना कि समस्या सिर्फ एक ही थी- गोल की कमी।

आगे क्या बदलना होगा?

Liverpool FC vs Leeds United ने साफ कर दिया कि मौजूदा तरीके से आगे बढ़ना बहुत ही मुश्किल है। भले ही Liverpool चौथे स्थान पर है, लेकिन उसको भी प्रदर्शन में सुधार जरूरी है।

इस मैच ने यह भी दिखाया कि सिर्फ पजेसिव होना काफी नहीं है। फैंस अब फिर से वही आक्रामक Liverpool को देखना चाहते है, चाहे अगला मुकाबला किसी भी टीम से ही क्यों ना हो।

Football खेल जगत FootballFootball match

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Chem2Job | WordPress Theme by SuperbThemes