Skip to content
Wasim Akram
Chem2Job Chem2Job

  • Home
  • Product Review
    • Mobile Review
    • Automobiles
    • TV
  • Share Market
  • Blogs
    • फिल्म जगत
    • खेल जगत
    • Football
    • Cricket
  • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
Chem2Job
Chem2Job

Nicolas maduro arrest by US

अमेरिका के ‘बड़े हमले’ का दावा, Nicolas maduro arrest को लेकर दुनिया में हलचल

Wasim Akram, January 3, 2026January 3, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने शनिवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि अमेरिका ने वेनेजुएला पर “बड़े पैमाने पर हमला” किया है और देश के राष्ट्रपति Nicolas Maduro को उनकी पत्नी Cilia Flores के साथ गिरफ्तार कर देश से बाहर ले जाया गया है। ट्रंप के इस बयान के बाद अन्तराष्ट्रीय स्तर पर Nicolas maduro arrest को लेकर जबरदस्त हलचल मच गई है। वेनेजुएला सरकार ने इसे सीधा सैन्य आक्रमन बताया है।

Trump का बयान और अमेरिका का दावा

Donald Trump ने कहा कि यह ऑपरेशन अमेरिकी कानून एजेंसियों के साथ मिलकर किया गया और जल्द ही पूरी जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि Nicolas Maduro को एक ऐसी जगह से पकड़ा गया जो “घर से ज्यादा एक किला” था।

ट्रंप के मुताबिक, Maduro और उनकी पत्नी को न्यूयॉर्क ले जाया जा रहा है और इस पूरे अभियान में किसी अमेरिकी नागरिक के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

अमेरिकी आरोप क्या है?

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल Pam Bondi ने कहा कि Maduro पर न्यूयॉर्क में गंभीर आरोप लगाए गए है, जिनमे नार्को-आतंकवाद, कोकीन तस्करी की साजिश और घातक हथियार रखने जैसे मामले शामिल है। हालांकि Cilia Flores पर लगे आरोपों को स्पष्ट नहीं किया गया है।

वेनेजुएला की प्रतिक्रिया और हालात

सैन्य आक्रमण का आरोप

वेनेजुएला सरकार ने अमेरिका पर “गंभीर सैन्य आक्रमण” का आरोप लगाया है। राजधानी कराकस और आसपास के इलाकों में विस्फोटें, कम ऊंचाई पर उड़ते विमानों और बिजली गुल होने की खबरें सामने आई है। Delcy Rodriguez ने Maduro और प्रथम महिला के लिए “Proof of Life” की मांग की है और कहा कि देश की स्थिति नियंत्रण में है।

अंतर्राष्ट्रीय प्रतिक्रिया और बढ़ता तनाव

Nicolas maduro arrest पर दुनिया की चिंता

इस घटनाक्रम पर Colombia, Cuba, Russia और Spain ने चिंता जताई है। कई देशों ने तनाव कम करने और अंतर्राष्ट्रीय कानून का सम्मान करने की अपील की है।

रूस ने इसे सशस्त्र आक्रमण बताया, जबकि स्पेन ने मध्यस्थता की पेशकश की है। यह घटनाक्रम अमेरिका-वेनेजुएला रिश्तों को एक नए और खतरनाक मोड़ पर ले जाता दिख रहा है। Homepage

IndiGo फ्लाइट कैंसिलेशन के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत

आजादी दिला सकते है तो अपने लिए लड़ भी सकते है, Varun Dhawan का बयान बना चर्चा

Blogs NewsUSA

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Chem2Job | WordPress Theme by SuperbThemes