Xiaomi का नया Mid-range स्मार्टफोन Redmi Note 15 Pro 5G अब भारत में लॉन्च के बेहद करीब हैं। फोन को हाल ही में Geekbench डेटाबेस पर देखा गया हैं, जो यह दर्शाता है कि कंपनी इसके लॉन्च से पहले के आखिरी Round की टेस्टिंग कर रही है। यह वही फोन है जो दिसंबर 2025 में Global markets जैसे पोलैंड में पहले से ही लॉन्च किया जा चुका हैं। अब भारतीय Users के लिए इसके आने की उम्मीद पक्की हो गई है।

Redmi Note 15 Pro 5G की भारत में Launch date
हालांकि Redmi Note 15 Pro 5G की भारत में Launch date को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई भी Official Statement जारी नहीं किया हैं, लेकिन Geekbench पर इसका Modal number 25080RABDI देखा गया हैं, जो Indian variant का संकेत देता हैं।
Geekbench Listing में क्या पता चला?
Listing के अनुसार, यह फोन Android 15 पर Run करेगा और इसमें 8GB RAM दी गई है। प्रोसेसर की Top clock-speed 2.6GHz बताई गई है, जो इसे MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट की कैटेगरी में लाता हैं। जिसका Benchmark Score है –
- Single-Core: 1,051
- Multi-Core: 2,938
ये आकड़े बताते है कि फोन एक दमदार Upper Mid-Range Performer होगा।
Display और Design – AMOLED तथा Gorilla Glass Victus 2 का Combo
Display Highlights
Global variant में दिए गए Specifications के आधार पर, फोन में 6.83-inch की 1.5K AMOLED Display दी गई है, जो 120Hz refresh rate और 3,200 nits peak brightness के साथ आती हैं। साथ ही Screen की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है। Design के मामले में Redmi अपनी परंपरागत “Clean rectangular finish” को बरकरार रखे हुए है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है।
- iQOO 15R India Launch date conform, फीचर्स ने मचाया तहलका
- Realme P4 Power भारत में 29 जनवरी को हो सकता है लॉन्च, 10,001mAh बैटरी ने बढ़ाई हलचल
Camera Setup – 200MP OIS के साथ दमदार फोटोग्राफी
फोन में 200MP OIS Main camera और 8MP Ultra-wide lens दिया गया है। Front में 20MP Selfie camera मिलता है, जो सोशल मीडिया यूजर्स के लिए बेहतरीन साबित होगा।
यह फोन Realme 16 Pro जैसे राइवल्स को सीधे टक्कर देता है, जो समान कैमरा सेटअप के साथ आता है। हालांकि, Redmi अपने Image processing और Color toning पर ज्यादा फोकस कर रहा है, जिससे फोटोग्राफी Experience बेहतर बन सकता है।
Performance और Software – HyperOS 2 के साथ Android 15
Redmi Note 15 Pro 5G को HyperOS 2 पर लॉन्च किया जाएगा, जो Android 15 पर आधारित है। इस नए Software version में Smooth UI, बेहतर बैटरी मैनेजमेंट और ज्यादा Ai integration की उम्मीद है।
Processor की बात करें तो MediaTek Dimensity 7400+ Mali-G615 GPU इस फोन को मिड-रेंज कैटेगरी में एक Powerful Options बनाते हैं। यह सेटअप गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और Multitasking जैसे Tasks को आसानी से हैंडल कर सकेगा।
Battery और Charging – 6,580mAh के साथ 45W फास्ट चार्जिंग
Redmi Note 15 Pro 5G में 6,580mAh की बैटरी दी गई हैं, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि कुछ राइवल्स इससे तेज चार्जिंग ऑफर करते हैं, लेकिन Redmi अपने Power efficiency और Software optimization पर भरोसा कर रहा है।
कीमत और भारत में लॉन्च की उम्मीद
Expected Price in India
पोलैंड में लॉन्च हुए मॉडल की शुरुआती कीमत PLN 1,699 (लगभग ₹42,000) रही है। भारतीय बाजार में कंपनी इसे ₹35,000-₹38,000 की रेंज में पेश कर सकती है।
अगर Redmi सही प्राइसिंग रखता है, तो Note 15 Pro 5G, iQOO Neo, Realme 16 Pro और OnePlus Nord 5 जैसे Phones को कड़ी टक्कर दे सकता है। और अधिक जाने
Mid-range segment में मजबूत दावेदार
Redmi Note 15 Pro 5G का फोकस Performance, Battery और Camera पर साफ नजर आता है। यह उन Users के लिए परफेक्ट फोन हो सकता है जो 200MP Camera, बड़ी AMOLED Display और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स चाहते हैं, लेकिन Flagship बजट से बचना चाहते हैं।
- iQOO 15R India Launch date conform, फीचर्स ने मचाया तहलका
- Realme P4 Power भारत में 29 जनवरी को हो सकता है लॉन्च, 10,001mAh बैटरी ने बढ़ाई हलचल
- Vivo X200T लॉन्च डेट कन्फर्म, क्या होगी कीमत?
- Pearl Academy के छात्रों ने डिजाइन किया Realme P4 Power
- Realme P4 Power भारत में जल्द होगा लॉन्च, डिजाइन और सॉफ्टवेयर को लेकर बड़ा खुलासा
















