Skip to content
Wasim Akram
Chem2Job Chem2Job

  • Home
  • Product Review
    • Mobile Review
    • Automobiles
    • TV
  • Share Market
  • Blogs
    • फिल्म जगत
    • खेल जगत
    • Football
    • Cricket
  • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
Chem2Job
Chem2Job

Realme P4 Power India launch

Realme P4 Power भारत में 29 जनवरी को हो सकता है लॉन्च, 10,001mAh बैटरी ने बढ़ाई हलचल

Wasim Akram, January 20, 2026January 20, 2026

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Realme एक बार फिर बैटरी को लेकर बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही अपना नया P-सीरीज स्मार्टफोन Realme P4 Power भारत में लॉन्च कर सकती है। हाल ही में हूएं Leaks और ऑफिशियल टीज़र्स के मुताबिक, यह फोन 29 जनवरी 2026 को भारत में दस्तक दे सकता है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बेहद बड़ी बैटरी बताई जा रही है।

Realme P4 Power India launch

लॉन्च डेट और कीमत को लेकर क्या संकेत मिले हैं?

Tipster संजू चौधरी के अनुसार, Realme P4 Power की इंडिया लॉन्च डेट 29 जनवरी हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन Flipkart पर लाइव माइक्रोसाइट साफ इशारा करती है कि लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है।

लीक में फोन के बॉक्स पर ₹37,999 की कीमत दिखाई गई है, हालांकि माना जा रहा है कि ऑफिशियल लॉन्च के समय इसकी कीमत इससे कम रखी जा सकती है। अगर फोन ₹30,000 के आसपास लॉन्च होता है, तो यह P-सीरीज के लिए बड़ा बदलाव माना जाएगा।

10,001mAh बैटरी बनेगी सबसे बड़ा आकर्षण

Realme P4 Power की सबसे बड़ी पहचान इसकी 10,001mAh बैटरी होगी। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह भारत में लॉन्च होने वाला सबसे बड़ी बैटरी वाला कमर्शियल स्मार्टफोन बन सकता है। Realme का दावा है कि यह फोन सिंगल चार्ज पर करीब 1.5 दिन तक का बैकअप दे सकता है। साथ ही, इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे इतनी बड़ी बैटरी भी कम समय में चार्ज हो सकेगी।

पावर बैंक जैसा Experience

इतनी बड़ी बैटरी के साथ Realme P4 Power उन यूज़र्स को टारगेट करेगा, जिन्हें लंबे बैकअप की जरूरत होती है, जैसे Travelers, Gamers और heavy users.

Display, Processor और Camera details

लीक्स के मुताबिक, फोन में 6.78-इंच का 4D curve AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट के साथ HyperVision+ AI चिप मिलने की बात कही जा रही है।

Camera और Durability

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP OIS main camera और 8MP ultra-wide lens मिल सकता है, जबकि फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा होगा। इसके अलावा, फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की उम्मीद है, जिससे यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा।

Design, Color और Software support

Realme के द्वारा पहले ही Confirm किया जा चुका है कि Realme P4 Power में Matte finish back panel देखने को मिलेंगे। यह फोन TransSilver, TransOrange और TransBlue कलर ऑप्शन में आ सकता है। डिजाइन GT Series से मिलता-जुलता बताया जा रहा है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Realme UI 7.0 के साथ आएगा और इसमें 3 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। Source

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mobile Review Product Review Realme Mobile Phone ReviewMobile Reviewrealme mobileRealme P4 Power

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Chem2Job | WordPress Theme by SuperbThemes