Skip to content
Wasim Akram
Chem2Job Chem2Job

  • Home
  • Product Review
    • Mobile Review
    • Automobiles
    • TV
  • Share Market
  • Blogs
    • फिल्म जगत
    • खेल जगत
    • Football
    • Cricket
  • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
Chem2Job
Chem2Job

iQOO 15R India launch

iQOO 15R India Launch date conform, फीचर्स ने मचाया तहलका

Wasim Akram, January 28, 2026January 28, 2026

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में iQOO एक बार फिर premium segment में हलचल मचाने की तैयारी में है। कंपनी ने आधिकारिक रूप से कन्फर्म कर दिया है कि iQOO 15R भारत में 24 फरवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा।

इस लॉन्च डेट की पुष्टि खुद iQOO इंडिया के CEO निपुण मार्या ने सोशल मीडिया के जरिए की है। लॉन्च से पहले ही यह फोन अपने पावरफुल परफॉर्मेंस और फ्लैगशिप-लेवल स्पेसिफिकेशन को लेकर चर्चा में बना हुआ है।

iQOO 15R India launch

iQOO 15R का डिजाइन और पहली झलक

कंपनी द्वारा शेयर की गई टीज़र इमेज में iQOO 15R को व्हाइट कलर फिनिश में दिखाया गया है। फोन का बैक डिजाइन काफी हद तक चीन में लॉन्च हुए iQOO Z11 Turbo से मिलता-जुलता नजर आता है। रियर साइड पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसे एक क्लीन और प्रीमियम लुक देने की कोशिश की गई है।

AnTuTu स्कोर ने बढ़ाई उत्सुकता

iQOO के टीज़र पेज के मुताबिक, इस स्मार्टफोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 35 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है। यह स्कोर साफ इशारा करता है कि फोन हाई-एंड गेमिंग और हेवी टास्क के लिए डिजाइन किया गया है।

iQoo Z11 Turbo की कीमत और फीचर्स, जानिए क्यों है यह खास? Source

iQOO 15R के संभावित Specifications

Leaks और Reports के अनुसार, iQOO 15R में 6.59-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है, जो इसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की कैटेगरी में खड़ा करता है।

फोन में 7,600mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। यह combination लंबी बैटरी लाइफ और बेहद तेज चार्जिंग का भरोसा देता है।

कैमरा और स्टोरेज पर खास फोकस

iQOO 15R में 200MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। स्टोरेज की बात करें तो फोन में 16GB RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकती है।

सॉफ्टवेयर, सिक्योरिटी और अन्य फीचर्स

यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित iQOO के कस्टम UI के साथ आ सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें Ultrasonic Fingerprint Sensor, Advanced Cooling System और IP68/IP69 रेटिंग मिलने की भी संभावना दिख रही है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा।

iQOO 15R की भारत में संभावित कीमत

Reports के मुताबिक, भारत में iQOO 15R की संभावित कीमत ₹55,000 से कम रखी जा सकती है। इस Price range में यह स्मार्टफोन उन Users के लिए शानदार विकल्प बन सकता है, जो फ्लैगशिप परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स का लाभ उठाना चाहते हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

iQOO Mobile Review Product Review iqoo 15riqoo phoneMobile Phone ReviewMobile ReviewProduct Review

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Chem2Job | WordPress Theme by SuperbThemes