भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Realme एक बार फिर अपनी मौजूदगी मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4 Power लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही यह फोन Realme की आधिकारिक इंडिया वेबसाइट पर टीज़ कर दिया गया है, जहां इसके डिजाइन और कुछ अहम फीचर्स की झलक देखने को मिली है। खास बात यह है कि इस स्मार्टफोन के डिजाइन के लिए Realme ने भारत के प्रतिष्ठित डिजाइन संस्थान Pearl Academy के साथ खास साझेदारी की है।

Pearl Academy के साथ खास Design Collaboration
Realme और Pearl Academy की यह साझेदारी केवल एक Branding Activity नहीं है, बल्कि इसमें Students ने सीधे कंपनी की Design और Product Team के साथ काम किया है। शुरुआती आइडिया और स्केच से लेकर फाइनल डिजाइन तक, छात्रों की सोच और क्रिएटिविटी को Realme P4 Power के लुक और फील में शामिल किया गया है।
युवाओं की सोच से बना स्मार्टफोन
Realme india के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर फ्रांसिस वोंग के अनुसार, भारत सिर्फ एक मार्केट नहीं बल्कि एक ग्लोबल डिजाइन हब है। Pearl Academy के युवा डिजाइनर्स से मिली सोच ने इस फोन को युवाओं की पसंद के हिसाब से तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है।
Realme P4 Power का डिजाइन कैसा होगा?
Teaser image से साफ है कि Realme P4 Power को स्लैब-स्टाइल डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। फोन के किनारे हल्के Rounded होंगे, जिससे यह हाथ में पकड़ने में आरामदायक लगेगा।
Rear Camera और Color Options
फोन के Back panel पर आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें Dual Rear Camera Setup नजर आता है। Realme P4 Power को तीन आकर्षक रंगों में Launch किया जायगा — TransSilver, TransOrange और TransBlue। ये कलर ऑप्शन फोन को युवाओं के लिए और ज्यादा स्टाइलिश बनाते हैं।
iPhone 18 Pro leak का Video हुआ वायरल, Design देख आप भी चौंक जाएंगे
Software और Updates पर खास फोकस
Realme ने कन्फर्म किया है कि यह स्मार्टफोन Realme UI 7.0 के साथ आएगा। इस नए इंटरफेस में बदले हुए Icon shape और मिस्ट्री ग्लास स्टाइल का कंट्रोल सेंटर देखने को मिलेगा, जिससे यूजर एक्सपीरियंस और ज्यादा प्रीमियम होगा।
लंबे समय तक मिलेगा Software Support
Realme P4 Power को 3 साल तक Android OS अपडेट और 4 साल तक Security patch मिलेंगे। यह इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक भरोसेमंद विकल्प बनाता है।
Launch Timeline को लेकर क्या संकेत हैं?
हालांकि कंपनी ने अभी तक Realme P4 Power की आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि यह स्मार्टफोन इसी महीने भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Teaser और Design खुलासे के बाद अब Users की नजरें इसके Price और Hardware Specification पर टिकी हैं।











