भारत में 2026 की शुरुआत Realme अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च के साथ करने जा रहा है। कंपनी 6 जनवरी को Realme 16 Pro series को भारत में लॉन्च करेगी, जिसमें दो मॉडल शामिल होंगे – Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+
यह सीरीज मिड-रेंज सेगमेंट में आती है, लेकिन फीचर्स के मामले में यह कई फ़्लैगशिप फ़ोनों को टक्कर देने का दावा कर रही है। नए डिजाइन, 200MP कैमरा और बड़ी बैटरी इस सीरीज को खास बनाते है।
India Launch Date और Availability
Realme 16 Pro series की भारत में लॉन्च डेट 6 जनवरी तय की गई है। लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा। दोनों स्मार्टफोन Flipkart और Realme India की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। लॉन्च के समय बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स की भी घोषणा हो सकती है।
Online-first strategy
Realme की यह सीरीज फिलहाल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर फोकस करेगी, जिससे कीमत को कंट्रोल में रखने में मदद मिलेगी।
Design और Colour Options
इस बार Realme ने कैमरा मॉड्यूल डिजाइन को पूरी तरह बदल दिया है। पुराने स्क्वायर कैमरा आइलैंड की जगह अब ज्यादा सॉफ्ट और स्कल्प्टेड डिजाइन दिया गया है, जिसे कंपनी “Urban Wild” डिजाइन कह रही है।
Colours और Designer Touch
Realme 16 Pro+ 2 india exclusive color – Master Gold और Master Grey – में आएगा। वहीं Realme 16 Pro को Master Gold, Orchid Purple और Pebble Grey जैसे युवा कलर ऑप्शनस मिलेंगे। इस डिजाइन में जापानी डिजाइनर Naoto Fukasawa का योगदान बताया जा रहा है।
Realme 16 Pro+ Key Specifications
Performance, Camera और Display
Realme 16 Pro+ में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा और इसमें 7,000 mAh की बड़ी बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। कैमरा सेटअप इसकी सबसे बड़ी ताकत है, जिसमें 200MP प्राइमरी सेंसर और 50MP पेरीस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस (3.5x Optical Zoom) शामिल है।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 4D Covered Screen, 6500 nits Peak brightness, 2500Hz टच सैंपलिंग रेट और Netflix HDR सपोर्ट मिलेगा। Durability के लिए फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K Ratings मिलेंगी।
Realme 16 Pro Key Specifications
Balanced Mid-Range Option
Realme 16 Pro उन यूजर्स के लिए है जो कम कीमत में दमदार कैमरा और बैटरी चाहते है। इसमें भी 200MP कैमरा, 7000 mAh बैटरी और 80W चार्जिंग मिलेगी। फोन MediaTek Dimensity 7300-Max प्रोसेसर पर चलेगा और 6,500 nits bright display के साथ आएगा। इसमें भी चारों IP ratings और 300% ultra-volume mode दिया गया है।
Leaked Pricing in India
Expected Price Range
Realme 16 Pro 5G की कीमत 31,999 रुपये से शुरू होकर 36,999 रुपये तक जा सकती है। वही Realme 16 Pro+5G की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये बताई जा रही है, जो 44,999 रुपये तक जा सकते है।
कुल मिलाकर, Realme 16 Pro series उन खरीदारों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकती है जो High-resolution camera, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिस्प्ले चाहते है, लेकिन अंतिम फैसला लेने से पहले लॉन्च के बाद की रिव्यूज का इंतजार करना समझदारी होगी। Homepage
2026 में SUV खरीदने की सोच रहे है? Mahindra XUV 7XO के ये फीचर्स जानना जरूरी है
Realme 16 Pro Series की भारत में कीमत लीक, जानिए पूरी डिटेल











