OnePlus Freedom Sale में OnePlus 15, Nord Phones, Tablets और Audio Products पर भारी छूट

OnePlus ने भारत में OnePlus Freedom Sale 2026 की घोषणा कर दी है, जिसमें कंपनी अपने स्मार्टफोन, टैबलेट और Audio Products पर आकर्षक छूट दे रही है। यह सेल उन यूजर्स के लिए खास है जो लंबे समय से OnePlus के प्रीमियम और मिड-रेंज डिवाइसेज़ खरीदने का इंतजार कर रहे थे। इस सेल के दौरान बैंक डिस्काउंट, अस्थायी प्राइस कट और नो-कॉस्ट EMI जैसे फायदे दिए जा रहे हैं, जिससे प्रोडक्ट्स की effective कीमत काफी कम हो जाती है।

OnePlus Freedom Sale

कब शुरू होगी OnePlus Freedom Sale और कहां मिलेगी?

OnePlus Freedom Sale की शुरुआत 16 जनवरी 2026 से होगी। इस दौरान ग्राहक OnePlus India की आधिकारिक वेबसाइट, OnePlus Experience Stores, Amazon, Flipkart और Reliance Digital, Croma, Vijay Sales, Bajaj Electronics जैसे बड़े ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदारी कर सकते हैं। कंपनी ने साफ किया है कि सभी कैटेगरी के डिस्काउंटेड प्रोडक्ट्स सीमित समय के लिए उपलब्ध होंगे।

OnePlus स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स

फ्लैगशिप सीरीज़ पर डिस्काउंट

OnePlus 15, जिसकी लॉन्च कीमत ₹72,999 थी, Freedom Sale के दौरान ₹4,000 के बैंक डिस्काउंट के बाद ₹68,999 में खरीदा जा सकता है। वहीं OnePlus 15R, जो ₹47,999 में लॉन्च हुआ था, अब 26 जनवरी तक ₹44,999 में उपलब्ध होगा। इसके बाद इसकी Effective कीमत ₹45,999 हो जाएगी।

OnePlus 13 पर सबसे बड़ा फायदा देखने को मिल रहा है, जहां कुल मिलाकर ₹12,000 तक की छूट के बाद इसकी कीमत ₹57,999 रह जाती है। OnePlus 13R और OnePlus 13s पर भी अच्छी खासी कटौती की गई है।

Nord सीरीज़ और Audio Products पर डील

Nord Phones और Freebies

OnePlus Nord 5 अब ₹30,999 की कीमत पर खरीदा जा सकता है, जबकि Nord CE 5 की effective कीमत ₹22,999 हो गई है। इन दोनों फोन्स के साथ फ्री मैग्नेटिक केस भी दिया जा रहा है, और Nord 5 पर 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मौजूद है।

Buds और Neckband सस्ते

OnePlus Buds Pro 3 अब ₹9,999 में और Buds 4 ₹4,999 में मिलेंगे। इसके अलावा Nord Buds और Bullets Wireless सीरीज़ पर भी कीमतों में कटौती की गई है, जिससे ये ऑडियो प्रोडक्ट्स और ज्यादा किफायती बन गए हैं।

OnePlus Tablets पर छूट

इस सेल में OnePlus Pad 3 पर ₹3,000 का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे इसकी कीमत ₹44,999 हो गई है। Pad Go, Pad Go 2 और Pad Lite पर भी प्राइस कट और बैंक ऑफर्स के जरिए अच्छी बचत की जा सकती है।

क्या Freedom Sale में खरीदारी करना सही रहेगा

अगर आप OnePlus का स्मार्टफोन, टैबलेट या ऑडियो डिवाइस लेने का प्लान बना रहे हैं, तो Freedom Sale 2026 एक बेहतरीन मौका है। कम कीमत, EMI ऑप्शन और Extra Benefits इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। अधिक जानकारी के लिए Click करे।

Scroll to Top