iQoo ने चीन में अपनी Z-series को और मजबूत करते हुए iQoo Z11 Turbo को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन उन Users को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरा चाहते हैं। iQoo Z11 Turbo की बिक्री चीन में 15 जनवरी से शुरू हो चुकी है, जबकि भारत और ग्लोबल मार्केट में इसकी लॉन्च डेट को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

iQoo Z11 Turbo की कीमत और Sell details
iQoo Z11 Turbo को कंपनी ने चीन में 4 Variants में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 2,699 युआन रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग ₹34,960 के आसपास बैठती है। यह फोन 15 जनवरी से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। अभी तक कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि यह डिवाइस भारत या अन्य देशों में कब लॉन्च होगी, लेकिन Geekbench और अन्य लीक को देखते हुए इसके इंटरनेशनल लॉन्च की उम्मीद जरूर जताई जा रही है।
डिस्प्ले और डिजाइन में क्या है खास?
iQoo Z11 Turbo में 6.59-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1260×2750 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी Smooth हो जाता है।
स्क्रीन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 5,000 nits तक की Peak brightness है, जो तेज धूप में भी बेहतरीन Visibility देती है। Display की सुरक्षा के लिए इसमें Schott Shield Glass का इस्तेमाल किया गया है।
कूलिंग सिस्टम पर भी खास ध्यान
फोन में Ice Dome dual-mesh कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह तापमान को 15 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकता है। यह फीचर लंबे समय तक गेमिंग और हेवी यूज़ के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करता है।
Performance और Storage
iQoo Z11 Turbo को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से पावर मिलती है, जो इसे फ्लैगशिप कैटेगरी में खड़ा करता है। यह प्रोसेसर हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए डिज़ाइन किया गया है। फोन में 16GB तक RAM और 256GB व 512GB स्टोरेज के ऑप्शन मिलते हैं। यह डिवाइस Android 16 पर आधारित Origin OS 6 के साथ आता है और Dual SIM भी सपोर्ट करता है।
REDMI Note 15 Pro Series ग्लोबल लॉन्च, 200MP कैमरा ने मचाया धमाल
Redmi Note 15 Pro 5G जल्द भारत में होगा लॉन्च, Geekbench पर दिखा दम
Suzuki Gixxer 250 लॉन्च, ₹1.81 लाख से शुरू कीमत, नए रंगों में और ज्यादा स्पोर्टी अंदाज़
200MP कैमरा बना सबसे बड़ा हाइलाइट
iQoo Z11 Turbo कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन है, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह कैमरा f/1.88 Aperture और OIS Support के साथ आता है, जिससे लो-लाइट और डिटेल्ड फोटोग्राफी बेहतर हो जाती है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मौजूद है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉल और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए काफी दमदार माना जा रहा है।
बैटरी, चार्जिंग और अन्य Features
फोन में 7,600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबा बैकअप देने का दावा करती है। यह Fast Charging को सपोर्ट करता है, जिससे इतनी बड़ी बैटरी भी कम समय में चार्ज हो जाती है। Security के लिए In-display Fingerprint Sensor दिया गया है। इसके अलावा, IP68 और IP69 Rating के साथ यह फोन पानी और धूल से भी सुरक्षित रहता है।
क्या भारत में हिट हो सकता है iQoo Z11 Turbo?
200MP Camera, 144Hz AMOLED Display, Flagship Snapdragon Processor और 7,600mAh बैटरी जैसे Features के साथ iQoo Z11 Turbo चीन के Premium smartphone segment में मजबूत दावेदारी पेश करता है। अगर कंपनी इसे भारत में Affordable कीमत पर लॉन्च करती है, तो यह उन Users के लिए शानदार विकल्प बन सकता है, जो बैटरी लाइफ और कैमरा को प्राथमिकता देते हैं। Source : The Economic Times & The Times of India
- iQOO 15R India Launch date conform, फीचर्स ने मचाया तहलका
- Toyota Urban Cruiser Ebella EV की बुकिंग शुरू, 543km रेंज के साथ
- Realme P4 Power भारत में 29 जनवरी को हो सकता है लॉन्च, 10,001mAh बैटरी ने बढ़ाई हलचल
- Vivo X200T लॉन्च डेट कन्फर्म, क्या होगी कीमत?
- Pearl Academy के छात्रों ने डिजाइन किया Realme P4 Power

















Leave a Comment