IndiGo फ्लाइट कैंसिलेशन के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने दिसंबर की शुरुआत में हुई बड़े स्तर की फ्लाइट कैंसिलेशन और देरी के बाद यात्रियों के लिए एक खास मुआवजा योजना शुरू की है, जिसे ‘IndiGo Gesture of Care’ नाम दिया गया है।

यह योजना उन यात्रियों के लिए लाई गई है जो 3 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच उड़ान में परेशानी का सामना कर चूके थे। एयरलाइन का कहना है कि यह कदम यात्रियों को हुए तनाव और असुविधा को देखते हुए एक Goodwill gesture है।

कौन से यात्री इस मुआवजे के लिए पात्र है?

IndiGo के अनुसार, कुल 245 फ़्लाइट्स के यात्रियों को इस योजना के तहत कवर किया गया है। यह लाभ उन्ही यात्रियों को मिलेगा जिनकी उड़ानें 3 दिसंबर दोपहर से 5 दिसंबर की रात तक शेड्यूल थी और या तो तीन घंटे से ज्यादा लेट हुई या पूरी तरह कैंसिल कर दी गई।

किन यात्रियों को IndiGo Gesture of Care का नहीं मिलेगा फायदा?

जो यात्री इस तय समयसीमा के बाहर यात्रा कर रहे थे या जिनकी फ्लाइट में तीन घंटे से कम देरी हुई, वे इस योजना के अंतर्गत दावा नहीं कर सकते।

आजादी दिला सकते है तो अपने लिए लड़ भी सकते है, Varun Dhawan का बयान बना चर्चा

Voucher कैसे काम करता है और कितना मिलेगा?

IndiGo इस मुआवजे को नगद के बजाय वाउचर के रूप में दे रही है। यात्रियों को दो वाउचर मिलेंगे, जिनकी कुल कीमत 5000 रुपये से 10,000 रुपये तक हो सकती है।

यह लाभ प्रति यात्री दिया जायगा, न कि प्रति PNR, यानी एक ही बुकिंग में मौजूद हर व्यक्ति, यहाँ तक कि बच्चे और शिशु भी, इसके हकदार होंगे।

Voucher से जुड़ी जरूरी शर्ते

Voucher 12 महीनों तक वैध रहेगा और इसे केवल IndiGo की आधिकारिक वेबसाइट पर ही इस्तेमाल किया जा सकता है। ये वाउचर Single use और Non-transferable होंगे। Visit Homepage

Compensation के लिए आवेदन कैसे करे?

ऑनलाइन प्रक्रिया क्या है?

यात्रियों को IndiGo की वेबसाइट पर मौजूद ‘IndiGo Gesture of Care’ पेज पर जाकर PNR और अपना अंतिम नाम भरना होगा। रिफ़ंड पहले मिला हो या नहीं, इससे फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वाउचर और रिफ़ंड अलग-अलग माने जाते है।

CAR नियमों से यह कैसे अलग है?

कानूनी मुआवजा अभी भी लागू

यह योजना Civil Aviation Requirements यानी CAR के तहत मिलने वाले कानूनी मुआवजे के अलावा है। CAR के अनुसार यात्रियों को 5000 रुपये से 10,000 रुपये तक नगद मुआवजा मिल सकता है। IndiGo का यह कदम कुछ राहत जरूर देता है, लेकिन कई यात्रियों का मानना है कि यह असुविधा की पूरी भरपाई नहीं करता।

Tobacco Stocks में बड़ी गिरावट, सरकार के नए Excise Duty फैसले से बाजार मे हड़कंप

Scroll to Top