Bihar School Examination Board (BSEB) ने सोमवार, 5 जनवरी 2026 को Bihar STET Result 2025 घोषित कर दिया है। Secondary Teacher Eligibility Test (STET) में कुल 57.96% उम्मीदवार सफल हुए है। इस परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यार्थीयों के लिए यह बड़ी खबर है, क्योंकि STET पास करना बिहार में शिक्षक बनने की पहली अहम शर्त मानी जाती है।
कुल कितने उम्मीदवार हुए शामिल और कितने पास?
BSEB द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, STET Result 2025 में कुल 4,42,214 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इनमें से 2,56,301 उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं। पास होने वालों में 1,04,167 महिलाएं और 1,52,134 पुरुष उम्मीदवार शामिल है। इस तरह bseb stet result 2025 का कुल पास प्रतिशत 57.96% रहा।
Paper 1 और Paper 2 का रिजल्ट
Paper 1 (कक्षा 9-10) के लिए 2,46,415 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जिनमें से 1,54,145 उम्मीदवार पास हुए। इसका पास प्रतिशत 62.56% रहा।
Paper 2 (कक्षा 11-12) में 1,95,799 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 1,02,156 उम्मीदवार सफल रहे। Paper 2 का पास प्रतिशत 52.17% दर्ज किया गया।
परीक्षा कब और कहाँ आयोजित की गई थी?
CBT मोड में हुई थी परीक्षा
STET परीक्षा 14 अक्टूबर से 16 नवंबर 2025 के बीच कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा बिहार के 9 जिलों में स्थित 23 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थी।
Bihar STET Result 2025 कैसे चेक करें?
bsebstet.org पर direct link
उम्मीदवार अपना bihar stet result 2025 देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जा सकते है। Login करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड डालना होगा। रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड और प्रिन्ट किया जा सकता है।
Qualifying Marks और Certificate की वैधता
Category wise cutoff
अगर आप General कैटेगरी के छात्र है तो आपके लिए न्यूनतम 50% अंक जरूरी है, वही BC के लिए 45.5% EWS के लिए 42.5% और SC/ST, दिव्यंग एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 40% अंक निर्धारित है।
STET पास करने वाले उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जिसकी वैधता आजीवन होगी।
Realme 16 Pro और Pro+ कल होंगे लॉन्च, खरीदने से पहले ये जानना जरूरी











