Bharat Coking Coal IPO Details: Allotment से Listing तक सब कुछ

Bharat Coking Coal Limited (BCCL) का IPO 2026 के सबसे बड़े और चर्चित PSU IPOs में शामिल रहा हैं। Coal India Limited की इस Subsidiary Company ने निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया हासिल की हैं। IPO के बंद होने के बाद Allotment प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब सभी की नजर इसकी listing पर टिकी हुई हैं। BCCL IPO न केवल अपने भारी Subscription बल्कि मजबूत Fundamentals और Strategic महत्व के कारण चर्चा में रहा।

Bharat Coking Coal IPO details

Bharat Coking Coal IPO का पूरा Overview

Bharat Coking Coal IPO एक book building issue था, जिसका कुल आकार ₹1,071.11 करोड़ रहा। यह पूरा IPO Offer For Sale (OFS) था, जिसमें 46.57 करोड़ Equity Share बेचे गए। चूंकि यह OFS था, इसलिए IPO से मिलने वाली पूरी राशि प्रमोटर Coal India Limited को प्राप्त होगी।

IPO Dates और Key Timeline

IPO की bidding 9 जनवरी 2026 से शुरू होकर 13 जनवरी 2026 तक चली थी। Allotment 14 जनवरी को फाइनल किया गया, जबकि shares का credit और refund 15 जनवरी को तय किया गया है। Bharat Coking Coal IPO की tentative listing date 19 जनवरी 2026 रखी गई है, और यह BSE व NSE दोनों पर लिस्ट होगा।

Price Band, Lot Size और Investment Details

BCCL IPO का price band ₹21 से ₹23 प्रति शेयर तय किया गया था, जिसमें upper price ₹23 रहा वही IPO का face value ₹10 प्रति शेयर है।

IPO Reservation और Anchor Investors की भूमिका

Investor Category-wise Reservation

BCCL IPO में 42.50% हिस्सा QIB के लिए, 29.75% retail निवेशकों के लिए और 12.75% NII के लिए आरक्षित किया गया। इसके अलावा employee quota और shareholder quota भी शामिल रहा। कर्मचारियों को ₹1 प्रति शेयर की छूट दी गई, जो IPO को और भी आकर्षक बनाती है।

Anchor Investors से जुटाए गए फंड

IPO से पहले BCCL ने anchor investors के जरिए ₹273.13 करोड़ जुटाए। Anchor shares पर 30 और 90 दिनों का lock-in period लागू है, जिससे listing के बाद price stability बनाए रखने में मदद मिलती है।

Subscription Numbers ने क्यों खींचा ध्यान?

BCCL IPO को कुल मिलाकर लगभग 144 गुना subscription मिला। QIB segment में 310 गुना से ज्यादा तथा NII में 240 गुना और retail category में करीब 49 गुना subscription दर्ज किया गया। यह आंकड़े बताते हैं कि institutional से लेकर retail निवेशकों तक, सभी को इस IPO पर भरोसा था।

Bharat Coking Coal IPO Allotment आज, Listing date बदली, GMP 60% तक उछला

कंपनी प्रोफाइल और Business Strength

भारत की सबसे बड़ी Coking Coal Producer

1972 में स्थापित Bharat Coking Coal Limited, Coal India की wholly-owned subsidiary है। कंपनी देश की लगभग 58.5% coking coal जरूरत को पूरा करती है और इसके पास 7.91 बिलियन टन से ज्यादा reserves हैं। Jharkhand और West Bengal के coalfields में कंपनी की मजबूत मौजूदगी है।

Financial Performance और Stability

FY2025 में BCCL का revenue ₹14,400 करोड़ से ज्यादा रहा और कंपनी की सबसे बड़ी ताकत इसका strong balance sheet और PSU backing है। Zero debt और मजबूत ROCE इसे long-term निवेश के लिए आकर्षक बनाते हैं।

IPO से निवेशकों को क्या संकेत मिलता है

BCCL IPO का उद्देश्य केवल listing benefits हासिल करना था। Coal sector में steel demand और infrastructure growth के कारण coking coal की मांग लंबे समय तक बनी रहने की उम्मीद है। हालांकि, regulatory control और pricing pressure जैसे risks को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

निष्कर्ष

Bharat Coking Coal IPO ने subscription, fundamentals और PSU support के दम पर मजबूत शुरुआत की है। जिन निवेशकों को allotment मिला है, वे listing day पर अच्छे returns की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं long-term निवेशकों के लिए यह IPO भारत के core sector में हिस्सेदारी का अवसर प्रदान करता है।

Scroll to Top