Skip to content
Wasim Akram
Chem2Job Chem2Job

  • Home
  • Product Review
    • Mobile Review
    • Automobiles
    • TV
  • Share Market
  • Blogs
    • फिल्म जगत
    • खेल जगत
    • Football
    • Cricket
  • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
Chem2Job
Chem2Job

Bharat Coking Coal IPO

Bharat Coking Coal IPO Allotment आज, Listing date बदली, GMP 60% तक उछला

Wasim Akram, January 15, 2026January 15, 2026

Bharat Coking Coal Limited (BCCL) के IPO को लेकार निवेशकों की धड़कनें तेज हो रही हैं। निवेशकों का ध्यान भारी Subscription के बाद अब IPO Allotment Status और Listing date पर हैं। BCCL IPO का Allotment आज यानी 14 जनवरी को किया जा रहा है, जबकि Shares की Listing अब सोमवार, 19 जनवरी 2026 को होने की उम्मीद हैं। ग्रे मार्केट में भी इस IPO को लेकर एक जबरदस्त उत्साह दिख रहा हैं और GMP करीब 60% तक पहुँच चुका हैं।

Bharat Coking Coal IPO

Bharat Coking Coal IPO Allotment Date और कहाँ चेक करें Status

Bharat Coking Coal IPO का Allotment 14 जनवरी 2026 को फाइनल किया जा रहा है। निवेशक अपना Allotment Status BSE, NSE या रजिस्ट्रार KFin Technologies की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए Application number, PAN या डिमेट अकाउंट डिटेल्स की जरूरत होगी क्योंकि Allotment के बाद जिन निवेशकों को शेयर मिलेंगे, उनके डिमैट अकाउंट मे शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे।

Listing date क्यों बदली गई?

पहले BCCL IPO की Listing 16 जनवरी को प्रस्तावित थी, लेकिन बीच में बाजार अवकाश और स्थानीय चुनावों के कारण इसे शिफ्ट कर 19 जनवरी 2026 कर दिया गया हैं। इससे निवेशकों को थोड़ा इंतजार जरूर करना पड़ेगा, लेकिन मार्केट सेंटीमेन्ट अब भी काफी Positive बना हुआ हैं।

BCCL IPO Subscription ने क्यों मचाया तहलका?

Bharat Coking Coal IPO को जबरदस्त Response मिला हैं जहाँ, कुल मिलाकर यह इश्यू 146.80 गुना Subscribe हुआ वही QIB Category में 310 गुना से ज्यादा की बोली लगी तथा NII Segment में भी 258 गुना से ज्यादा Subscription देखने को मिला। रिटेल निवेशकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उनका हिस्सा लगभग 49 गुना भरा गया।

₹1.17 लाख करोड़ की मांग

करीब ₹1,071 करोड़ के इस ऑफर के खिलाफ निवेशकों ने लगभग ₹1.17 लाख करोड़ की बोली लगाई। यह साफ दिखाता है कि PSU और Coal Sector से जुड़े इस IPO को लेकर मार्केट में कितना भरोसा हैं।

Trent Share Q3 में 8% की गिरावट, Revenue Growth ने किया निराश Homepage

Bharat Coking Coal IPO GMP में जबरदस्त उछाल

ग्रे मार्केट में BCCL IPO का GMP करीब ₹13.85 तक पहुँच गया हैं। इसका मतलब हैं कि ₹23 के Upper price band पर जारी यह शेयर लगभग ₹36-37 के आसपास लिस्ट हो सकता हैं। यह करीब 60% के संभावित Listing gain का संकेत देता हैं।

GMP क्या इशारा करता हैं?

हालांकि GMP कोई आधिकारिक पैमाना नहीं हैं, लेकिन यह निवेशकों के सेंटीमेन्ट को जरूर दिखाता हैं। BCCL IPO के मामले में GMP का लगातार मजबूत रहना इस बात का संकेत हैं कि Listing day पर Stock को अच्छा Response मिल सकता हैं।

कंपनी की Financial मजबूती क्यों है खास?

Domestic Brokerage HDPC Securities के मुताबिक, Bharat Coking Coal Limited की सबसे बड़ी ताकत इसका Zero long-term debt होना हैं। FY2025 में कंपनी का Revenue ₹13,802 करोड़ रहा और EBITDA Margin करीब 16% दर्ज किया गया। ROCE और ROE जैसे पैरामीटर्स भी मजबूत स्थिति दिखाते हैं।

Trent Share Price में 8% से ज्यादा की गिरावट, Q3 बिजनेस अपडेट निवेशकों को नहीं भाया

भारत की सबसे बड़ी Coking Coal उत्पादक

BCCL देश की सबसे बड़ी Coking Coal Producer कंपनी हैं और भारत के कुल Coking Coal उत्पादन में करीब 58.5% हिस्सेदारी रखती हैं। कंपनी के पास झारखंड और पश्चिम बंगाल के प्रमुख Coalfields में विशाल भंडार हैं, जो इसे लंबे समय तक प्रतिस्पर्धा में बढ़त देते हैं।

IPO का Structure और निवेशकों के लिए संकेत

यह पूरा IPO Offer for Sale (OFS) था, जिसे प्रमोटर Coal India Limited ने लाया। यानी इस इश्यू से मिलने वाली रकम कंपनी के पास नहीं, बल्कि प्रमोटर के पास जाएगी। इसका मकसद PSU Dis-investment, Liquidity बढ़ाना और व्यापक शेयर होल्डिंग सुनिश्चित करना हैं।

किन बातों में है जोखिम?

जहाँ कंपनी की स्थिति मजबूत है, वहीं कुछ जोखिम भी हैं। जैसे Coal Pricing पर सरकारी नियंत्रण, Contractors पर ज्यादा निर्भरता और ESG नियमों से जुड़ी भविष्य की चुनौतियाँ। निवेशकों को इन फ़ैक्टर्स को भी ध्यान में रखना चाहिए।

निवेशकों के लिए निष्कर्ष

Bharat Coking Coal IPO ने Subscription, GMP और Fundamentals – तीनों मोर्चों पर मजबूत प्रदर्शन किया हैं। Allotment आज हो रहा हैं और Listing से पहले उत्साह चरम पर है। Short term gain की उम्मीद रखने वालों से लेकर PSU सेक्टर में Long term Investment चाहने वालों तक, BCCL IPO ने सभी का ध्यान खींचा हैं।

Also Read
  • Tesla AI
    Tesla AI का बड़ा Plan: कार कंपनी से AI और Robotics दिग्गज बनने की जोखिम भरी रणनीति
  • Vodafone Idea share
    ₹11 के Vodafone Idea share में 33% की उछाल? AGR राहत से बदली तस्वीर
  • Bharat Coking Coal IPO details
    Bharat Coking Coal IPO Details: Allotment से Listing तक सब कुछ
  • Bharat Coking Coal IPO
    Bharat Coking Coal IPO Allotment आज, Listing date बदली, GMP 60% तक उछला
  • Trent Share Q3
    Trent Share Q3 में 8% की गिरावट, Revenue Growth ने किया निराश
Share Market BCCL IPOBharat Coking Coal LimitedIPOshare market

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Chem2Job | WordPress Theme by SuperbThemes