Skip to content
Wasim Akram
Chem2Job Chem2Job

  • Home
  • Product Review
    • Mobile Review
    • Automobiles
    • TV
  • Share Market
  • Blogs
    • फिल्म जगत
    • खेल जगत
    • Football
    • Cricket
  • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
Chem2Job
Chem2Job

Realme 16 Pro Series

Realme 16 Pro Series की भारत में कीमत लीक, जानिए पूरी डिटेल

Wasim Akram, January 1, 2026January 18, 2026

Realme 16 Pro Series को लेकर भारत में एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। कंपनी 6 जनवरी को भारत में इस नई सीरीज को लॉन्च करने जा रही है और लॉन्च से पहले ही इसकी कीमतों को लेकर बड़ा लीक सामने आया है।

इस बार Realme अपनी इस सीरीज में दो मॉडल पेश कर रही है, जिसमें Realme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro+5G शामिल है। खास बात यह है कि Pro+ मॉडल की वापसी के साथ इस सीरीज की कीमतें पहले से ज्यादा ऊंची जाती नजर आ रही है।

Realme 16 Pro 5G की संभावित कीमतें

लीक के मुताबिक Realme 16 Pro 5G भारत में 8GB RAM और 128GB Storage के साथ 31,999 रुपये से शुरू हो सकता है। वही 8GB+256GB Variant की कीमत लगभग 33,999 रुपये बताई जा रही है।

इस फोन का Top variant 12GB RAM और 256GB Storage के साथ 36,999 रुपये तक जा सकता है। इन कीमतों से साफ है कि कंपनी ने Pro मॉडल को Mid-Premium segment में ही बनाए रखा है।

Pro मॉडल किन Users के लिए बेहतर रहेगा?

Realme 16 Pro उन Users के लिए सही विकल्प हो सकता है जो 40,000 रुपये के नीचे एक Powerful phone चाहते है। इसमें बड़ी बैटरी और High-resolution camera मिलने की उम्मीद है।

Realme 16 Pro+5G की कीमत और पोजिशनिंग

Realme 16 Pro+5G की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये बताई जा रही है, जिसमें 8GB RAM और 128GB Storage मिलेगा। वही 8GB+256GB Variant की कीमत करीब 41,999 रुपये और 12GB+256GB Variant की कीमत 44,999 रुपये तक जा सकती है।

Visit Mobile Product Review

Pro+मॉडल क्यों हो सकता है मंहगा सौदा?

Pro+ variant की कीमत लगभग 45,000 रुपये तक पहुचने से यह फोन सीधे Premium mid-range segment में उतरता है, जहाँ मुकाबले पहले से काफी कड़ा है।

हार्डवेयर और मुकाबले की तस्वीर

बैटरी, कैमरा और प्रोसेसर

Realme 16 Pro series में 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 200MP का Primary camera मिलेगा।

Pro+ मॉडल में Snapdragon 7 Gen 4 Processor दिया जाएगा, जबकि Pro variant MediaTek Dimensity 7300-Max पर चलेगा।

इस रेंज में इसका मुकाबला OnePlus, iQOO और OPPO के फोनों से होगा। ऐसे में खरीदारों के लिए अंतिम फैसला फीचर्स और परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगा।

Mobile Review Product Review Realme Mobile Review

Post navigation

Previous post
Next post

Comment

  1. Pingback: Varun Dhawan ने इशारों में बांग्लादेश को दी चेतावनी Border 2 इवेंट में - Chem2Job

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Chem2Job | WordPress Theme by SuperbThemes