Skip to content
Wasim Akram
Chem2Job Chem2Job

  • Home
  • Product Review
    • Mobile Review
    • Automobiles
    • TV
  • Share Market
  • Blogs
    • फिल्म जगत
    • खेल जगत
    • Football
    • Cricket
  • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
Chem2Job
Chem2Job

tobacco stocks

Tobacco Stocks में बड़ी गिरावट, सरकार के नए Excise Duty फैसले से बाजार मे हड़कंप

Wasim Akram, January 1, 2026January 2, 2026

गुरुवार को शेयर बाजार में तंबाकू सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली।

tobacco stocks मे यह गिरावट वित्त मंत्रालय द्वारा 1 फरवरी से अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लागू करने की औपचारिक घोषणा के बाद आई।

इस फैसले का सीधा असर Godfrey Phillips India और ITC जैसी बड़ी कंपनियों पर पड़ा। निवेशकों में अचानक डर का माहौल बन गया, जिससे इन शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई।

  1. Godfrey Phillips और ITC के शेयरों मे भारी गिरावट
    1. निवेशकों में क्यों बढ़ी चिंता?
  2. नया Excise Duty और GST ढ़ाचा क्या है?
    1. किन उत्पादों पर कितना टैक्स लगेगा?
  3. कंपनियों पर क्या पड़ेगा असर?
    1. कीमतें बढ़ाना होगा मजबूरी

Godfrey Phillips और ITC के शेयरों मे भारी गिरावट

घोषणा के बाद सुबह के कारोबार मे Godfrey Phillips India के शेयर करीब 10% तक टूट गए। बाद में BSE पर यह शेयर 16% या करीब 465 रुपये गिरकर 2295 रुपये पर ट्रेड करता दिखा।

वही ITC के शेयर भी लगभग 8% की गिरावट के साथ 368 रुपये के आसपास आ गए। tobacco stocks में आई इस गिरावट ने पूरे सेक्टर का सेंटीमेन्ट कमजोर कर दिया।

निवेशकों में क्यों बढ़ी चिंता?

निवेशक इस बात से चिंतित है कि बढ़ा हुआ टैक्स कंपनियों की बिक्री और मुनाफे पर दबाब डाल सकता है। कीमतें बढ़ने से मांग पर असर पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

नया Excise Duty और GST ढ़ाचा क्या है?

वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, सिगरेट पर अब 2050 रुपये से लेकर 8500 रुपये प्रति 1000 स्टिक तक एक्साइज ड्यूटी लगेगी, जो सिगरेट की लंबाई पर निर्भर करेगी। Home Page

यह टैक्स GST के ऊपर लगाया जाएगा और मौजूदा GST Compensation Cess की जगह लेगा। Pan Masala पर Health और National Security Cess भी लगाया जाएगा।

किन उत्पादों पर कितना टैक्स लगेगा?

अधिसूचना के मुताबिक सिगरेट, तंबाकू और पान मसाला पर 40% GST लगेगा, जबकि बीड़ी पर 18% GST तय किया गया है। इसके अलावा तंबाकू उत्पादों पर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी भी देनी होगी।

कंपनियों पर क्या पड़ेगा असर?

कीमतें बढ़ाना होगा मजबूरी

नए टैक्स लागू होने के बाद ITC और Godfrey Phillips जैसी कंपनियों को सिगरेट की कीमतें बढ़नी पड़ सकती है। The Times of India

फिलहाल भारत में सिगरेट की खुदरा कीमत का लगभग 53% टैक्स होता है, जो World Health Organization की 75% की सिफारिश कसे काफी कम है। सरकार का यह कदम तंबाकू खपत को कम करने की दिशा में माना जा रहा है।

Share Market share market

Post navigation

Previous post
Next post

Comments (2)

  1. Pingback: MCX Stock Split के बाद शेयर में उछाल, 2.4 लाख निवेशकों के लिए अहम खबर - Chem2Job
  2. Pingback: IndiGo फ्लाइट कैंसिलेशन के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत - Chem2Job

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Chem2Job | WordPress Theme by SuperbThemes