Skip to content
Wasim Akram
Chem2Job Chem2Job

  • Home
  • Product Review
    • Mobile Review
    • Automobiles
    • TV
  • Share Market
  • Blogs
    • फिल्म जगत
    • खेल जगत
    • Football
    • Cricket
  • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
Chem2Job
Chem2Job

Trent Share Price

Trent Share Price में 8% से ज्यादा की गिरावट, Q3 बिजनेस अपडेट निवेशकों को नहीं भाया

Wasim Akram, January 6, 2026January 6, 2026

Trent के शेयरों में मंगलवार, 6 जनवरी को तेज गिरावट देखने को मिली। दिसंबर तिमाही के बिजनेस अपडेट के बाद निवेशकों की उम्मीदें पूरी नहीं हो सकीं, जिसके चलते Trent Share Price NSE पर 8.34% तक टूटकर ₹4,060 के Intraday low तक पहुँच गया। वहीं BSE पर भी Trent Share Price में करीब 8.32% की गिरावट दर्ज की गई।

Q3 में Revenue growth, लेकिन चिंता बरकरार

Trent ने सोमवार को मार्केट बंद होने के बाद एक्सचेंज को जानकारी दी कि दिसंबर तिमाही में उसकी Standalone revenue 17% बढ़कर ₹5,220 करोड़ रही, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹4,466 करोड़ थी।

कंपनी का स्टोर नेटवर्क अब 278 Westside, 854 Zudio (जिसमें UAE की 4 स्टोर्स शामिल है) और 32 अन्य लाइफस्टाइल स्टोर्स तक पहुँच गया है।

स्टोर एक्सपेंशन का असर

इस तिमाही में Trent ने 17 नए Westside और 48 नए Zudio stores जोड़े। तेज स्टोर्स ओपनिंग के बावजूद, निवेशकों को ग्रोथ की रफ्तार को लेकर चिंता बनी रही। Homepage

ब्रोकरेज हाउसेज की मिली-जुली राय

Citi, Morgan Stanley और UBS का नजरिया

Citi के मुताबिक, Trent की Q3 Revenue Growth 16.9% रही, जो उनके 15.3% अनुमान से बेहतर है। यह बढ़त अपेक्षा से ज्यादा स्टोर ऐडिशन की वजह से आई।

हालांकि, Citi ने यह भी कहा कि प्रति वर्ग फुट रेवेन्यू में 15.7% की सालाना गिरावट देखने को मिली है, जो प्रोड्क्टिविटी पर दबाव दिखाती है। वही Morgan Stanley ने कहा कि कमजोर ग्रोथ ट्रेंड से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है और 17% की Q3 ग्रोथ उम्मीद से कम रही।

बढ़ा ट्रेडिंग वॉल्यूम, फिर भी दबाव में शेयर

मार्केट परफॉर्मेंस

Trent शेयरों में वॉल्यूम सामान्य से 4.3 गुना ज्यादा रहा। NSE पर 24.46 लाख शेयरों का कारोबार हुआ, जबकि औसत वॉल्यूम 5.75 लाख रहता है। सुबह 9:44 बजे Trent Share 7.11% गिरकर ₹4,115 पर ट्रेड कर रहा था और NIFTY50 के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन कर रहा था।

निवेशकों के लिए क्या संकेत

दिसंबर तिमाही के नतीजों से साफ है कि Trent का विस्तार जारी है, लेकिन स्टोर प्रोडक्टिविटी और ग्रोथ की रफ्तार निवेशकों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। आने वाली तिमाहियों में कंपनी की परफॉर्मेंस पर बाजार की नजर बनी रहेगी।

MCX Stock Split के बाद शेयर में उछाल, 2.4 लाख रिटेल निवेशकों के लिए अहम खबर

Tobacco Stocks में बड़ी गिरावट, सरकार के नए Excise Duty फैसले से बाजार मे हड़कंप

Share Market Shareshare marketTrentTrent Share

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Chem2Job | WordPress Theme by SuperbThemes