Pearl Academy के छात्रों ने डिजाइन किया Realme P4 Power

आज की Gen Z के लिए स्मार्टफोन सिर्फ एक डिवाइस नहीं रहा, बल्कि उनकी पहचान, Creativity और Lifestyle का हिस्सा बन चुका है। इसी बदलती सोच को समझते हुए Realme ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन realme P4 Power Gen Z design को एक बिल्कुल नई डिजाइन Philosophy के साथ तैयार किया है। यह फोन “For Gen Z, By Gen Z” Concept पर आधारित है, जहां परफॉर्मेंस के साथ-साथ Personal expression और डिजाइन को भी उतनी ही अहमियत दी गई है।

realme P4 Power Gen Z design

Gen Z की सोच ने बदला स्मार्टफोन डिजाइन का नजरिया

Gen Z ऐसे डिजाइन को पसंद करती है जो खुला, ईमानदार और एक्सप्रेसिव हो। Realme ने इसी मानसिकता को अपने पूरे Product portfolio में अपनाया है। खासतौर पर Realme P Series ने भारतीय युवाओं के बीच अपनी पहचान एक Youth friendly और Functional design वाली सीरीज के रूप में बनाई है।
पहले जहां P Series के फोन Simple surface, Bold color और Daily use friendly finish पर फोकस करते थे, वहीं अब यह सीरीज युवाओं के बदलते टेस्ट के साथ और आगे बढ़ चुकी है।

Realme P4 Power में क्या है TransView Design की खासियत?

Realme P4 Power में सबसे बड़ा डिजाइन एलिमेंट इसका TransView Design है। यह डिजाइन टेक्नोलॉजी को छिपाने के बजाय उसे सेलिब्रेट करता है। फोन का अपर Crystal-Style Panel Circuit-Inspired Pattern, Fine technical detailing और Visible screw elements के साथ आता है। यह लुक फोन को एक Strong tech-focused character देता है और यह दिखाता है कि स्मार्टफोन इंजीनियरिंग भी एक तरह की आर्ट है।

Matte finish और Bold colors का बैलेंस

Technical upper panel के साथ फोन का lower matte panel दिया गया है, जो Bold और Fashion-Forward Colors में आता है। यह matte surface न सिर्फ हाथ में बेहतर ग्रिप देता है, बल्कि यूज़र्स को अपनी पर्सनल स्टाइल एक्सप्रेस करने का मौका भी देता है। दोनों पैनल मिलकर स्ट्रेंथ और कंफर्ट के बीच एक संतुलन बनाते हैं।

Realme P4 Power भारत में जल्द होगा लॉन्च, डिजाइन और सॉफ्टवेयर को लेकर बड़ा खुलासा

Power of Paradox डिजाइन फिलॉसफी

Realme P4 Power का ओवरऑल लुक realme की Power of Paradox फिलॉसफी को दर्शाता है। यहां Contrast को कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत बनाया गया है। Playfulness और Purpose, Advanced Technology और Self-Expression— सब कुछ एक साथ देखने को मिलता है। डिजाइन यह साबित करता है कि विरोधी एलिमेंट्स एक-दूसरे से टकराते नहीं, बल्कि मिलकर एक यूनिक पहचान बनाते हैं।

Pearl Academy के साथ युवाओं की सीधी भागीदारी

इस डिजाइन को और मजबूत बनाया Pearl Academy के साथ हुई वर्कशॉप ने। इसमें स्टूडेंट्स ने realme की डिजाइन और प्रोडक्ट टीम के साथ मिलकर काम किया। शुरुआती स्केच से लेकर फाइनल कॉन्सेप्ट तक, छात्रों की सोच को सीधे फोन के डिजाइन में शामिल किया गया। खास बात यह रही कि स्टूडेंट Sankalp Panchal का Design Concept Shortlist होकर फाइनल प्रोडक्ट का हिस्सा बना।

युवाओं के साथ मिलकर बना स्मार्टफोन

realme P4 Power Gen Z design के साथ realme ने यह दिखा दिया है कि वह सिर्फ युवाओं के लिए फोन नहीं बनाता, बल्कि युवाओं के साथ मिलकर फोन डिजाइन करता है। Gen Z को डिजाइन प्रोसेस के सेंटर में रखकर, ब्रांड ने एक ऐसा स्मार्टफोन तैयार किया है जो परफॉर्मेंस के साथ-साथ पर्सनैलिटी भी दिखाता है।

Scroll to Top