Skip to content
Wasim Akram
Chem2Job Chem2Job

  • Home
  • Product Review
    • Mobile Review
    • Automobiles
    • TV
  • Share Market
  • Blogs
    • फिल्म जगत
    • खेल जगत
    • Football
    • Cricket
  • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
Chem2Job
Chem2Job

JS University recognition cancelled

UP में JS University की मान्यता रद्द, 15 हजार छात्रों के भविष्य को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

Wasim Akram, January 7, 2026January 7, 2026

उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा एक बड़ा और अहम निर्णय लिया गया। JS University, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) की मान्यता रद्द करने को मंजूर दे दी गई है। यह फैसला Yogi Adityanath की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। हालांकि, सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि विश्वविद्यालय में पढ़ रहे करीब 15 हजार छात्रों का भविष्य पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।

फर्जी डिग्री मामले में सामने आईं गंभीर अनियमितताएं

राजस्थान भर्ती परीक्षा से खुला मामला

JS University पर आरोप है कि उसने नियमों का उल्लंघन करते हुए BPEd पाठ्यक्रम में बैकडेट में प्रवेश देकर फर्जी Marksheet और डिग्रियाँ जारी कीं। इन डिग्रियों का इस्तेमाल Rajasthan Physical Education Teacher Recruitment Examination 2022 में चयन के लिए किया गया। इस मामले की जांच Rajasthan Police ने की, जिसके बाद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और कुलसचिव की गिरफ़्तारी भी हुई।

भूमि और नियमों के उल्लंघन का भी आरोप

40 एकड़ की जगह सिर्फ 35.637 एकड़ जमीन

जांच में यह भी सामने आया कि विश्वविद्यालय के पास अनिवार्य 40 एकड़ भूमि होनी चाहिए थी, लेकिन मौके पर केवल 35.637 एकड़ जमीन पाई गई। इसके अलावा, छात्रों के प्रवेश, परीक्षा परिणाम और डिग्रियों से जुड़ा विवरण नियमित रूप से उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद को नहीं भेजा गया, जो अधिनियम का उल्लंघन है। Homepage

15 हजार छात्रों की पढ़ाई अब आगरा विश्वविद्यालय संभालेगा

Dr. Bhimrao Ambedkar University को सौंपी जिम्मेदारी

सरकार ने छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। JS University का संचालन अब Dr. Bhimrao Ambedkar University, आगरा द्वारा किया जाएगा। विश्वविद्यालय के सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक अभिलेख आगरा विश्वविद्यालय को सौंपे जाएंगे। पहले से जारी डिग्रियों और मार्कशीट की गहन जांच कर वास्तविक और फर्जी छात्रों की पहचान की जाएगी।

अंतरिम अमिति और छात्रों को आश्वासन

घबराने की जरूरत नहीं

मान्यता रद्द होने की अवधि में कार्यों के संचालन के लिए तीन सदस्यीय अंतरिम समिति गठित की गई है। जैसे ही यह खबर छात्रों तक पहुंची, उनमें चिंता फैल गई, लेकिन प्रशासन की ओर से उन्हें आश्वस्त किया गया कि उनकी पढ़ाई और डिग्री प्रक्रिया बाधित नहीं होगी। फिलहाल JS University प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Trent Share Q3 में 8% की गिरावट, Revenue Growth ने किया निराश

iPhone 18 Pro Max इस साल होंगे लॉन्च, लीक में बैटरी, डिजाइन और कीमत का खुलासा

Blogs EducationUniversity News

Post navigation

Previous post
Next post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2026 Chem2Job | WordPress Theme by SuperbThemes