iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max इस साल होंगे लॉन्च, लीक में बैटरी, डिजाइन और कीमत का खुलासा

Apple अपने अगली पीढ़ी के फ़्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को साल के अंत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। आधिकारिक घोषणा अभी महीनों दूर है, लेकिन लीक Reports से इन नए Pro iPhones की कई अहम जानकारियाँ सामने आने लगी हैं। कहा जा रहा है कि यह Pro सीरीज के लिए हाल के वर्षों में सबसे बड़ा बदलाव हो सकता है, खासतौर पर डिजाइन, कैमरा और चिपसेट के मामले में।

Design – Dynamic Island हट सकता है

Front Design में बड़ा बदलाव संभव

The Information की एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple iPhone 18 Pro सीरीज में Face ID को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट कर सकता है। अगर ऐसा होता है, तो मौजूदा Pill-Shaped Dynamic Island पूरी तरह हट सकता है। इसके बदले फ्रंट कैमरा को डिस्प्ले के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में एक छोटे hole के रूप में दिया जा सकता है। इससे स्क्रीन ज्यादा साफ और बिना रुकावट वाली लगेगी।

Rear Design और नए कलर

फोन का Overall Shape iPhone 17 Pro सीरीज जैसा ही रह सकता है। पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप बना रहेगा, लेकिन बैक ग्लास और एल्यूमिनियम फ्रेम के फिनिश में हल्के बदलाव हो सकते हैं। लीक के मुताबिक Apple Pro मॉडल्स के लिए deep purple, burgundy या Coffee-brown जैसे नए रंगों पर भी काम कर रहा है।

Camera – Variable Aperture की एंट्री

मैकेनिकल Iris और नया सेंसर

iPhone 18 Pro और Pro Max में कैमरा बड़ा अपग्रेड हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple पहली बार Mechanical Iris (Variable aperture) ला सकता है, जिससे यूजर्स को exposure और depth-of-field पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा।

इसके अलावा, Samsung का नया Three-layer stacked image sensor इस्तेमाल किए जाने की भी चर्चा है, जिससे Noise कम होगा और dynamic range बेहतर मिलेगी। मुख्य और टेलीफ़ोटो कैमरा दोनों में बड़े aperture दिए जाने की उम्मीद है, जिससे Low-light photography और बेहतर होगी।

Chipset और Thermal Management

A20 Pro Chip और 2nm Technology

iPhone 18 Pro सीरीज में Apple A20 Pro chip मिलने की उम्मीद है, जिसे TSME की 2nm प्रोसेस पर बनाया जाएगा। खास बात यह है कि Apple Wafer-Level Multi-Chip Module टेक्नोलॉजी अपना सकता है, जिसमें RAM सीधे CPU, GPU और Neural Engine के साथ इंटीग्रेट होगी।

इससे Performance में करीब 15% सुधार और Power efficiency में 30% तक बढ़ोतरी हो सकती है। बेहतर Thermal Management और Apple Intelligence जैसे Ai फीचर्स को भी इससे फायदा मिलेगा।

Battery और Connectivity

Pro Max में बड़ी बैटरी

Leaks के मुताबिक iPhone 18 Pro Max थोड़ा मोटा हो सकता है, ताकि इसमें 5,100 mAh बैटरी फिट की जा सके। वजन 240 ग्राम से ऊपर जा सकता है, लेकिन बदले में बेहतर बैटरी लाइफ मिलने की उम्मीद है।

नया C2 Modem

Connectivity के मोर्चे पर, iPhone 18 Pro Max में Apple का नया C2 Modem आ सकता है, जिससे mmWave 5G सपोर्ट बेहतर होगा और Qualcomm modem पर निर्भरता कम होगी। Homepage

Display और Size

Size वही, अनुभव नया

Display Size में बदलाव की उम्मीद नहीं है। iPhone 18 Pro में 6.3-इंच और Pro Max में 6.9-इंच डिस्प्ले मिल सकता है। हालांकि, Dynamic Island को पूरी तरह हटाया जाएगा या सिर्फ छोटा किया जाएगा, इस पर अभी अलग-अलग रिपोर्ट्स हैं।

Launch Timeline और Price (Expected)

सितंबर 2026 में लॉन्च संभव

iPhone 18 Pro और Pro Max के सितंबर 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है। कीमत को लेकर अभी कोई पक्की जानकारी नहीं है। भारत में iPhone 17 सीरीज की कीमत पहले ही बढ़ चुकी है, इसलिए Apple iPhone 18 सीरीज की कीमत स्थिर रख सकता है, लेकिन यह पूरी तरह अनुमान ही है।

Home » iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max इस साल होंगे लॉन्च, लीक में बैटरी, डिजाइन और कीमत का खुलासा

Realme 16 Pro और Pro+ कल होंगे लॉन्च, खरीदने से पहले ये जानना जरूरी

Scroll to Top