Mahindra XUV 7XO का 360-डिग्री रिव्यू: फेसलिफ्ट SUV में क्या-क्या बदलाव

Mahindra ने अपनी पॉपुलर SUV XUV 700 के फेसलिफ्ट वर्जन Mahindra XUV 7XO को भारतीय बाजार में लॉन्च का दिया है। XUV 7XO की कीमत ₹24.92 लाख (ex-showroom) रखी गई है। यह SUV फिलहाल AX, AX3, AX5, AX7T और AX7L जैसे 6 Variants में उपलब्ध है। डिजाइन, फीचर्स और सेफ़्टी के मामले में XUV 7XO को ज्यादा प्रीमियम बनाने की कोशिश की गई है।

Exterior Design – ज्यादा बोल्ड और चौड़ा लुक

Front और Side Profile

Mahindra XUV 7XO के फ्रंट में नया और चौड़ा ब्लैक ग्रिल दिया गया है, जिसमें Vertical Chrome Slats नजर आते है। बम्पर पहले से ज्यादा मास्कुलर है और नीचे Silver skilled plate SUV लुक को और उभारती है। C-शेप LED DRLs और Dual-Pod LED Projector headlamp इसे पहचान देते है। साइड से प्रोफ़ाइल XUV 700 जैसी ही है, लेकिन नए 19-इंच Dual tone alloy wheels इसे बेहतर रोड प्रेजेंस देते है।

Rear और Boot Space

Rear में XEV 9S से प्रेरित Tail lamps दिए गए है। बूट स्पेस लगभग 240 लीटर का है, जो तीसरी रो फील्ड करने पर काफी उपयोगी हो जाता है।

Interior – टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट का मेल

Dashboard और Seating

SUV 7XO का केबिन पूरी तरह नया फ़ील देता है। ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप एक सिंगल पैनल में मर्ज किया गया है, जैसा XEV 9S में दिखता है। बेज-ब्राउन थीम, एम्बिएंट लाइटिंग और स्लिम AC Vents इसे प्रीमियम बनाते है। SUV 6-सीटर (कैप्टन सीट) और 7-सीटर ऑप्शन में आती है, जिसमें दूसरी रो के लिए सनशेड और वेंटिलेशन भी दिया गया है।

Features और Safety Highlights

Premium Features की लंबी लिस्ट

Mahindra XUV 7XO में तीन 12.3-इंच डिस्प्ले, वायरलेस Apple CarPlay/Android Auto, 16-स्पीकर Harman Kardon system, वेंटिलेटेड सीट्स और पवार्ड टेलगेट मिलता है।

सेफ़्टी के लिए 7 एयरबैग, 540-डिग्री कैमरा और Level-2 ADAS दिया गया है, जो इसे सेगमेंट में मजबूत बनाता है। Homepage

Engine Options और Rivals

पावर और मुकाबला

XUV 7XO में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलते है। AWD ऑप्शन डीजल ऑटोमैटिक में उपलब्ध है।

इसका मुकाबला Tata Safari, MG Hector Plus और Hyundai Alcazar से है। कुल मिलाकर, Mahindra 7XO Price के हिसाब से यह एक मजबूत और फीचर-लोडेड SUV साबित होती है।

Bihar STET Result 2025 जारी, 57.96% उम्मीदवार हुए सफल

2026 में SUV खरीदने की सोच रहे है? Mahindra XUV 7XO के ये फीचर्स जानना जरूरी है

Scroll to Top