भारत में स्मार्टफोन बाजार में कल बड़ा दिन होने वाला है, क्योंकि Realme अपनी नई Realme 16 Pro Series को 6 जनवरी लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज में 2 मॉडल शामिल होंगे – Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+5G
लॉन्च से पहले ही कंपनी कई फीचर्स Confirm कर चुकी है, जबकि कीमत और स्टोरेज को लेकर लीक सामने आ चूके है।
Launch Date, Colours और Availability
Realme ने पुष्टि की है कि Realme 16 Pro Series का भारत में लॉन्च 6 जनवरी को दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद ये स्मार्टफोन Flipkart और Realme India की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
नए कलर और डिजाइन
फोन Master Gold और Master Grey के साथ-साथ India-exclusive Camellia Pink और Orchid Purple कलर में आएंगे। इनमें Realme की नई “Urban Wild” डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलेगी, जिसे जापानी डिजाइनर Naoto Fukasawa के साथ मिलकर तैयार किया गया है।
Display और Design Highlights
AMOLED Display की ताकत
Realme 16 Pro में 1.5k AMOLED Display मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 nits peak brightness सपोर्ट करता है।
वहीं Realme 16 Pro+5G में 1.48mm अल्ट्रा-स्लिम बेजल, 94% Screen-to-body ratio और Netflix HDR सपोर्ट मिलेगा। दोनों फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स के साथ आएंगे। Home
Performance और Software
दमदार प्रोसेसर और Android 16
Realme 16 Pro+5G में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा, जबकि Realme 16 Pro Media Tek Dimensity 7300-Max चिपसेट पर चलेगा। दोनों फोन Android 16-based Realme UI 7.0 के साथ आएंगे। कंपनी ने तीन साल के Android अपडेट और चार साल के Security पैच का वादा किया है।
Camera और Battery क्या होगी खास
200MP कैमरा और 7000 mAh बैटरी
Realme 16 Pro Series का सबसे बड़ा आकर्षक इसका 200MP प्राइमरी कैमरा है। Pro+ मॉडल में 50MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 10x Zoom सपोर्ट करेगा। दोनों फोन में 7000 mAh की बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग दी जाएगी, जिससे लम्बा बैकअप मिलेगा।
Realme 16 Pro Series खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
2026 में SUV खरीदने की सोच रहे है? Mahindra XUV 7XO के ये फीचर्स जानना जरूरी है











